Monday, November 2, 2009

My clicks...




"बॉलीवुड" की थिरकन पर मचलेगा वागड़

सागवाड़ा। महिपाल खेल मैदान पर शनिवार को प्रस्तावित बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट की तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर व रज्जाक खान के अलावा अभिनेत्री शिखा रॉय, मशहूर जादूगर के कुमार और जूनियर आर्टिस्ट अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना एवं शाहरूख खान प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन बाल श्रमिकों को अघिकार दिलाने व पढ़ाई के माध्यम से उन्हें सक्षम बनाने के उद्देश्य से राजस्थानी दर्पण संस्था की ओर से किया जा रहा है।
संस्था के सलाहकार नानालाल दर्जी व महामंत्री नीरज पंचाल ने बताया कि सायं 6.30 बजे प्रस्तावित म्यूजिकल नाइट के आयोजन को लेकर संस्था से जुडे 50 युवाओं की टोली व्यवस्थाओं में जुटी हुई है, वहीं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र सहित डूंगरपुर व बांसवाड़ा में प्रचार-प्रसार का कार्य तेजी से हो रहा है। संस्था की एक टोली टिकट बिक्री में लगी है।