Monday, November 30, 2009

अब रंग दिखाने लगी सर्दी

सर्दी अब धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगी है। लोग दिन में भी स्वेटर, जॉकिट पहन रहे हैं। इससे लोगों में गर्म तासीर के खाद्य पदार्थो के प्रति रूचि सहज बढ़ गई है।

अंचल में रविवार को भी सर्दी का जोर रहा। छुट्टी का दिन होने तथा ठण्ड का असर होने से लोग सुबह देर तक बिस्तरों में दुबके रहे। कुछ लोगों ने सुबह की धूप का आनन्द भी लिया। दिन चढ़ने के साथ ही ठण्ड का असर कुछ कम हुआ पर दिन ढलने के साथ एक बार फिर सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा और लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। ठण्ड बढ़ने के साथ ही दुकानों में गर्म कपड़ों स्वेटर, जॉकिट, टोपी, मफलर, शॉल, हाथ-पैर के मौजों की खरीद बढ़ गई है।

गर्म खाना और पानी
ठण्ड बढ़ने का असर लोगों की दिनचर्या पर भी साफ दिख रहा है। लोग अब गर्म खाना ही खा रहे हैं। वहीं, नहाने मे भी ठण्डे पानी से तौबा करने लगे है। घरों में सर्दी के पकवान भी बन रहे हैं।



आए शीत ऋतु के मेवे
बाजार में शीत ऋतु के मेवे भी उपलब्ध हो गए हैं। खजूर, सिंगाडे, सीताफलों की लोग खरीद कर सेवन कर रहे हैं। बाजारों में इन दिनों ऋतु फलों की बहार छाई हुई हैं।